मिहिर सावंत बने जेएफसी यूथ टीम के गोलकीपिंग कोच

FOOTBALL : पुणे के मिहिर सावंत को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अपने यूथ टीम का गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया है.

जमशेदपुर. पुणे के मिहिर सावंत को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अपने यूथ टीम का गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया है. गोलकीपिंग में लेवल-3 सर्टिफिकेट हासिल कर चुके मिहिर सावंत के पास कई पेशेवर फुटबॉल क्लब के साथ काम करने का अनुभव है. मिहिर सावंत के गोलकीपिंग रहते हुए चर्च बॉयज यूनाइटेड एफसी ने नेपाल नेशनल लीग खिताब, गोकुलम केरल एफसी ने आई-लीग खिताब और मोहम्मडन एससी ने डूरंड कप में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है. मोहम्मडन एससी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कलकत्ता फुटबॉल लीग भी जीती है. जेएफसी प्रबंधन ने मिहिर के साथ एक वर्ष के लिए करार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >