एमजीएम के एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

अस्पताल में एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट में एक्स-रे कराना पड़ रहा

जमशेदपुर.

एमजीएम अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. मशीन खराब होने के कारण सही से छाती का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है. अस्पताल में प्रतिदिन 200 से ज्यादा लोगों का एक्स-रे किया जाता है. अस्पताल में एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट में एक्स-रे कराना पड़ रहा है. अस्पताल के प्रबंधन द्वारा उसको बनाने के लिए कहा गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >