Jamshedpur News : एमजीएम : नये अस्पताल में शिफ्ट नहीं हुआ एक्स-रे मशीन, हो रही परेशानी

Jamshedpur News : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित नये अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने में काफी परेशानी हो रही है.

Jamshedpur News :

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित नये अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने में काफी परेशानी हो रही है. अगर स्पाइन व कोई मोटा व्यक्ति है तो उसका एक्स-रे नहीं हो पा रहा है. जिसके कारण उन लोगों को बाहर से एक्स-रे कराना पड़ रहा है. कर्मचारियों ने बताया कि साकची स्थित पुराने अस्पताल में दो एक्स-रे मशीन लगायी गयी थी.

एक माह बीतने के बाद भी एक्स-रे मशीन को नये अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका है. जिसके कारण वहां प्रोटेबल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किया जा रहा है. उस मशीन से स्पाइन या मोटे व्यक्ति के कमर का एक्स-रे होने में परेशानी हो रही है. वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के मंधान ने बताया कि पुराने अस्पताल से नये अस्पताल में एक्स-रे मशीन को शिफ्ट करने के लिए टेंडर निकाला गया है. जल्द ही दोनों मशीन को शिफ्ट कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >