एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़े मरीज, स्ट्रेचर तक खाली नहीं

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी, इमरजेंसी में बेड और स्ट्रेचर की भारी कमी, डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. जिस वजह से एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गयी कि बेड के साथ-साथ सभी स्ट्रेचर भी फुल हो गये. मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इमरजेंसी में उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी हुई. एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं. अधिकांश मरीजों में मलेरिया, तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत है. बच्चों में भी वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए इरमजेंसी में डॉक्टरों को अलर्ट करने के साथ ही जरूरी दवा उपलब्ध करा दी गयी है. इसके साथ ही डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि जिस मरीज की स्थिति थोड़ी ठीक होती है, उसको वार्ड में भेज दें, ताकि इमरजेंसी में बेड खाली रह सकें और आने वाले नये मरीजों को इलाज में परेशानी न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >