Jamshedpur news. एमजीएम के इमरजेंसी का दरवाजा टूटा, मरीज परेशान

अस्पताल के कई ऐसे वार्ड हैं, जिसमें लगी खिड़की व दरवाजा टूटा हुआ है

Jamshedpur news.

जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल परिसर स्थित इमरजेंसी के पास बरामदा में बना वार्ड का मेन दरवाजा टूट गया है. इसके कारण वहां लगे बेड के मरीज को काफी परेशानी हो रही है. दरवाजा टूटा होने के कारण रात में ठंडी हवा अंदर आती है इससे मरीज परेशान हो जाते हैं. इसके साथ ही अस्पताल के कई ऐसे वार्ड हैं, जिसमें लगी खिड़की व दरवाजा टूटा हुआ है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा वार्ड को तोड़कर नयी बिल्डिंग का निर्माण करना है, जिसके कारण उसमें कोई काम नहीं हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >