Jamshedpur news.आज एमजीएम व सदर अस्पताल का ओपीडी सेवा रहेगी चालू, 15 व 16 को बंद

13 से 15 मार्च तक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में आवश्यक जीवन रक्षक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए एंबुलेंस सहित चिकित्सा दल तैनात रखने का निर्देश

Jamshedpur news.

एमजीएम और सदर अस्पताल खासमहल में ओपीडी सेवा शुक्रवार 14 मार्च को चालू रहेगी. वहीं 15 व 16 मार्च को ओपीडी बंद रहेगी. हालांकि मरीजों को इमरजेंसी में 24 घंटे सुविधा मिलेगी. राज्य स्वास्थ्य विभाग से 15 मार्च को होली की छुट्टी की घोषणा की गयी है. 16 मार्च को रविवार है. ऐसे में दो दिन ओपीडी सेवा एमजीएम और सदर अस्पताल में बंद रहेगी.

होली को लेकर अलर्ट पर रहेंगे सभी अस्पताल : सिविल सर्जन

होली को देखते हुए जहां पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने में लगा है, वहीं सरकारी अस्पतालों में भी एहतियातन तैयारी की गयी है. जिला सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है. आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर, फर्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय, इमरजेंसी दवाएं, बेड आदि को तैयार रखने को कहा है. एमजीएम, सदर अस्पताल सहित जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना होने पर उससे निपटा जा सके. जिला सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है. 13 से 15 मार्च तक अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में आवश्यक जीवन रक्षक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए एंबुलेंस सहित चिकित्सा दल तैनात रखने को कहा है. सदर अस्पताल में उपाधीक्षक के साथ अस्पताल प्रबंधक, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में उपाधीक्षक के साथ प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक व्यवस्था की देख रेख के जिम्मेवार होंगे. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार पांडा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >