Jamshedpur News : मेंहदी की हालत गंभीर, हमलावर अबतक फरार
Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंग चाय दुकान चलाने वाली सोनारी कुम्हारपाड़ा की मेंहदी कुमारी टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
:: बिष्टुपुर में युवकों ने देरी होने पर मेंहदी पर फेंक दिया था खौलता चाय
:: छह से सात की संख्या में थे हमलावर
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल के पास बजरंग चाय दुकान चलाने वाली सोनारी कुम्हारपाड़ा की मेंहदी कुमारी टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. मेंहदी कुमारी का चेहरा, बायां हाथ और शरीर बुरी तरह झुलस गया है. उसका बीसीयू में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. मेंहदी कुमारी के भाई अंकित कुमार ने बताया कि गत सोमवार को दुकान पर भीड़ थी. इसी दौरान छह से सात युवक पहुंचे. उन्हें चाय देने में देरी हुई, तो वे लोग गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर उनलोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की और स्टॉल पर रखे कुल्हड़ और बिस्कुट को फेंक दिया. इसके अलावा स्टॉल पर रखे चाकू से भी मुझपर हमला किया. बीच-बचाव करने बहन मेंहदी कुमारी आयी, तो अभय तिवारी ने गर्म खौलता चाय बहन के शरीर पर फेंक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. अंकित कुमार के अनुसार पुलिस ने अबतक सिर्फ एक आरोपी अभय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जबकि सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत उसके चार से पांच दोस्त अभी भी फरार हैं. सभी सिदगोड़ा, गोविंदपुर व आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.
घटना के बाद समझौता के लिए 100 से ज्यादा कॉल आये
अंकित ने बताया कि घटना के बाद केस में समझौता करने के लिये मेरे और मां के मोबाइल पर 100 से ज्यादा फोन आये. वे लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन जिन लोगों ने बहन की ऐसी हालत की है. उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई होनी चाहिए. घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. दुकान भी बंद है.
मेंहदी को मिले न्याय : विकास सिंह
इधर, बुधवार को घायल मेंहदी का हाल जानने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह टीएमएच पहुंचे. विकास सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है. दोषियों पर शख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
वर्जन…..
युवती पर चाय फेंकने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.