शांति समिति की बैठक में परेशानियों से पुलिस हुई अवगत

अफवाहों पर ध्यान न दे : डीएसपी

जमशेदपुर.

ईद व रामनवमी में सभी शांति व्यवस्था बनाये रखे. अगर कोई भी जानकारी मिले तो फौरन पुलिस को दे व अफवाहों पर ध्यान न दें. भाईचारा के साथ पर्व मनाये. उक्त बातें सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक के दौरान कही. लोगों ने पहले अपने अपने क्षेत्र की परेशानी से पुलिस को अवगत कराये. पुलिस ने उनकी सभी परेशानियों को नोट किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र की परेशानियों को पर्व के पूर्व समाप्त कर दिया जायेगा. डीएसपी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई होगी.

.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >