टिनप्लेट में होने वाले मैच गोपाल मैदान में शिफ्ट

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन, चार और पांच जुलाई को होने वाले जेएसए ए डिवीजन लीग के मैच के स्थान में परिवर्तन किया गया है.

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीन, चार और पांच जुलाई को होने वाले जेएसए ए डिवीजन लीग के मैच के स्थान में परिवर्तन किया गया है. अब ये मुकाबले अपने निर्धारित तिथि पर गोपाल मैदान में होंगे. नये शेड्यूल के हिसाब से तीन जुलाई गोपाल मैदान में अर्बन सर्विसेज का सामना विजन एपेक्स से, चार जुलाई को गोपाल मैदान में विकास समिति का सामना झारखंड ब्यार से और पांच जुलाई को जेएफसी यूथ का मैच आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब से होगा. सभी मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >