39 साल बाद भी नहीं भूला झारखंड अपने ‘जंगल योद्धा’ को, जानें कौन थे साबुआ हांसदा

जंगल बचाओ आंदोलन के प्रणेता शहीद साबुआ हांसदा के 39वें शहादत दिवस पर विधायक समीर मोहंती और सोमेश सोरेन ने उन्हें नमन किया। उनके संघर्ष को याद किया गया।

चाकुलिया : जंगल बचाओ आंदोलन के प्रणेता साबुआ हांसदा का 39वां शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया. पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर इस वर्ष सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों नहीं हुए. सिर्फ श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधायक समीर मोहंती केरुकोचा चौक पर स्थित शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर तथा वामनडीहा गांव स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे. श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भी उपस्थित थे.

उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा का संघर्ष और बलिदान झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. उनके विचार और संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा - जंगल बचाओ आंदोलन के प्रणेता वीर शहीद साबुआ हांसदा जी के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन है. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें, वीर शहीद साबुआ हांसदा अमर रहें के नारे से क्षेत्र गूंज उठा.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, मोहन कर्मकार, राजु गिरी, सरोज महापात्र, पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, नपं उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, बलराम महतो, असित मिश्रा, साहेबराम मांडी, रासबिहारी साव, बाघराय मांडी, डमन मांझी, राधानाथ मुर्मू, समीर दास, गौतम दास, गुरूचरण मांडी आदि उपस्थित थे.

साबुआ की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता: सोमेश

साबुआ हांसदा शहादत दिवस पर उपस्थित घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि झारखंड शहीदों की भूमि है. झारखंड की पहचान भी शहीदों से ही होती है. उन्होंने कहा कि साबुआ हांसदा की शहादत क्षेत्र के युवाओं के लिए हमेशा से ही प्रेरणाश्रोत रही है. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >