जमशेदपुर. सोमवार को मानगो महावीर कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने मानगो थाना में काउंटर केस दर्ज कराया. एक पक्ष से सुनील कुमार सिंह ने पड़ोसी सत्येन्द्र कुमार उर्फ सचिन और शौर्य उर्फ सोनू कुमार के खिलाफ मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीनने और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी ओर, सत्येन्द्र कुमार ने सुनील कुमार सिंह और उनके भाई अनिल कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट कर खिड़की का शीशा तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मानगो में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
मानगो में मारपीट, काउंटर केस दर्ज
