Jamshedpur news. टाटा जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट होकर चलेंगी, कई री-शिड्यूल, कुछ गाड़ियां रद्द

रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 फरवरी को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और इटारसी होते हुए चलेगी

Jamshedpur news.

टाटा-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनों को डाइवर्ट कर चलाया जायेगा. यह बदलाव कष्ठा स्टेशन पर यार्ड विकास कार्य के कारण किया गया है. इसके तहत टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 फरवरी 2025 को नया मार्ग चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी. वहीं रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने सामान्य मार्ग से बदलकर नया मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन अब गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बजाय पटना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होकर चलेगी.

आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 25 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी. आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी को रद्द रहेगी. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी को रद्द रहेगी. संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घंटे देर से चलेगी. हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस एक घंटे देर से चलेगी. जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 23 फरवरी से राउरकेला स्टेशन तक सामान्य रूप से चलेगी. राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 25 फरवरी से राउरकेला से सामान्य रूप से चलेगी. रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 फरवरी को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और इटारसी होते हुए चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >