टेल्को : आजसू के मिलन समारोह में कई दलों के नेताओं ने ली सदस्यता

टेल्को स्थित हाई स्काई होटल में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली.

जमशेदपुर

. टेल्को स्थित हाई स्काई होटल में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली. झामुमो छोड़ बेला मुखी, अर्जुन राम सिंह, सुमित कटुआ, विक्की, प्रीतम भद्रो, सोनू पंडित, समीर कुमार, रोहित कुमार, देबाशीष गोराई, कृष्ण, देवराज सागर, कांग्रेस पार्टी छोड़ कुलदीप कौर, सुनील मांझी, सूरज कुमार राऊत, संतोष कुमार दास, रेखा देवी आदि ने आजसू की सदस्यता ली. पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन आजसू पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. कार्यक्रम में संजय सिंह, अरुप मल्लिक, सुधीर सिंह, आकाश सिन्हा, प्रमोद चौबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >