Jamshedpur News : टाटा स्टील के एचआरएम में कई बदलाव एक जून से होंगे लागू

टाटा स्टील के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) में एक जून से कई बदलाव होने जा रहा है. टाटा स्टील की वीपीएचआरएम आत्रेयी सान्याल ने इस बारे में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है.

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) में एक जून से कई बदलाव होने जा रहा है. टाटा स्टील की वीपीएचआरएम आत्रेयी सान्याल ने इस बारे में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है. टाटा स्टील के हेड, एचआरएम, आइआर एंड रिवार्ड्स उत्कर्ष भारद्वाज का स्थानांतरण ओडिसी कर दिया गया है. वे जाजपुर से काम करेंगे और चीफ, आइआर एंड रिवार्ड्स को रिपोर्ट करेंगे.

हेड, एचआरबीपी (कॉमर्शियल) शिल्पी शिवांगी का स्थानांतरण टाटा स्टील के हेड, एचआरएम, आइआर एंड रिवार्ड्स (एनओपीआर) पद पर कर दिया गया है. वे जमशेदपुर से काम करेंगी. साथ ही वह कंपनी के वायर डिविजन का काम भी पहले की तरह देखेंगी. कंपनी के हेड, एचआरबीपी साहिबाबाद कानु अग्रवाल का स्थानांतरण लुधियाना में कर दिया गया है. अब वह हेड, एचआरबीपी, न्यू प्रोजेक्ट्स के रूप में काम करेंगे. हेड, एचआरबीपी, एनएमबी चंदन कुमार मिश्रा का स्थानांतरण हेड, एचआरबीपी साहिबाबाद के पद पर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >