Jamshedpur News : मनोज तिवारी बने एसइआर के नये पीसीएमएम और अमिताभ मुखर्जी को पीकॉम का पदभार

Jamshedpur News : रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे (एसइआर) में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरीय अधिकारियों की नयी तैनाती की है.

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : दक्षिण पूर्व रेलवे में कई वरीय अधिकारियों का तबदला

Jamshedpur News :

रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे (एसइआर) में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरीय अधिकारियों की नयी तैनाती की है. इस संबंध में मुख्यालय गार्डन रीच (कोलकाता) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, मनोज तिवारी को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले मध्य रेलवे में तैनात थे. उनके आने के बाद श्री एस. हांसदा को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

एक अन्य आदेश के तहत प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कमल किशोर सिन्हा को पीसीएसओ के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, अमिताभ मुखर्जी को पीकॉम के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा, नवीन चंद्र कुमार को नयी जिम्मेदारी सौंपते हुए स्थानांतरित किया गया है. ये सभी बदलाव जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं. रेलवे बोर्ड के इस कदम से दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रशासनिक और परिचालन कार्यों में नयी ऊर्जा आने की उम्मीद जतायी जा रही है. अधिकारियों को जल्द ही नये पद का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >