Jamshedpur News : मानगो : परिवार संग देखा आइपीएल, फिर कमरे में लगायी फांसी, छह माह पूर्व ही हुई थी शादी

Jamshedpur News : मानगो थाना क्षेत्र के आनंद बिहार, गौड़ बस्ती में रहने वाले अभिषेक कुमार सिन्हा (33) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

निजी बैंक में फाइनांस का काम करता था अभिषेक

Jamshedpur News :

मानगो थाना क्षेत्र के आनंद बिहार, गौड़ बस्ती में रहने वाले अभिषेक कुमार सिन्हा (33) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है. घटना मंगलवार देर रात की है.

परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात काे वह घर पर ही सभी के साथ बैठकर आइपीएल का मैच देखा. उसके बाद वह कमरे में चला गया. कुछ देर के बाद जब पत्नी कमरे में जाने लगी, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. उसने काफी आवाज लगायी, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा को तोड़ दिया. अंदर अभिषेक फंदे से लटका हुआ था. आनन- फानन में परिजन उसे फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि अभिषेक ने फांसी क्यों लगायी पता नहीं. पुलिस को कमरे से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है. अभिषेक एक निजी बैंक में फाइनांस का काम करता था. वह दो भाइयों में बड़ा था. छह माह पूर्व ही कदमा में उसकी शादी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >