मानगो : लॉटरी खेलते हुए तीन गिरफ्तार,लॉटरी बरामद

मानगो : लॉटरी खेलते हुए तीन गिरफ्तार,लॉटरी बरामद

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो के डिमना रोड मन्नान गली के पास खुले में अवैध रूप से लॉटरी- जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जेल जाने वालों में मानगो निवासी शंकर साव, अरशद अंसारी और माधव चंद्र डे शामिल है.

पुलिस ने उनके पास से लॉटरी और 1300 रुपया बरमाद किया. वहीं पुलिस को देख कर कई लोग मौके से फरार हो गये. मानगो के पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार के बयान पर शंकर साव,अरशद अंसारी और माधव चंद्र डे के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. जहां पुलिस को देख कर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दौड़ा कर तीन लोगों को पकड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >