प्रभावित क्षेत्रों में मानगो निगम ने की टैंकर से जलापूर्ति

Mango Corporation supplied water through tanker in the affected areas

जमशेदपुर.

डिमना बस्ती क्षेत्र में मोटर जलने के कारण जलापूर्ति बाधित होने से मानगो नगर निगम की ओर से टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति गुरुवार को की गयी. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित वाले क्षेत्र में तत्काल टैंकर से जलापूर्ति कराने का आदेश दिया है, ताकि आसपास के लोगों को पानी की समस्या नहीं हो. गुरुवार को निगम की ओर से शंकोसाई रोड नंबर 5, बागानशाही, श्याम नगर, रामनगर, शंकोसाई रोड नंबर एक के आंतरिक भाग, लक्ष्मण नगर आदि क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >