Jamshedpur News : मानगो : अब पंचायतों में होगा म्यूटेशन व पंजी-II में सुधार
Jamshedpur News : मानगो अंचल क्षेत्र के रैयतों के लिए राहत भरी खबर है. राजस्व से संबंधित मामलों जैसे नामांतरण (म्यूटेशन), उत्तराधिकार, पंजी-II में सुधार (परिशोधन) और लगान संबंधी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा.
डीसी के निर्देश पर शेड्यूल जारी, मार्च से मई तक अलग-अलग तिथियों पर लगेंगे विशेष कैंप
Jamshedpur News :
मानगो अंचल क्षेत्र के रैयतों के लिए राहत भरी खबर है. राजस्व से संबंधित मामलों जैसे नामांतरण (म्यूटेशन), उत्तराधिकार, पंजी-II में सुधार (परिशोधन) और लगान संबंधी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा. डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने शिविरों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करायें.
तहसील कचहरी और पंचायत भवनों में लगेंगे कैंप
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9, 16 और 23 मार्च को मानगो तहसील कचहरी में हल्का संख्या 1, 2 और 3 के लिए शिविर लगेंगे. इसके बाद 30 मार्च को देवघर, 6 अप्रैल को बेलाजुड़ी और 13 अप्रैल को दलदली पंचायत भवन में कैंप आयोजित होंगे. अंचल प्रशासन ने अप्रैल और मई महीने के लिए भी तिथि निर्धारित की है. ताकि कोई भी रैयत छूट न जाये. शिविरों में संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. प्राप्त आवेदनों की मौके पर ही जांच कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.