मानगो : बैंकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का किया आह्वान

Mango Nagar Nigam news

जमशेदपुर. मंगलवार को मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में स्वीप के तहत कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक हुई. इसमें मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गयी. शाखा प्रबंधको के साथ मतदाता जागरूकता की शपथ ली गयी अंत में सभी शाखा प्रबंधकों को बैंक में आने वाले लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं बैंक में मतदाता जागरूकता का पोस्टर, बैनर लगाने को लेकर सुझाव दिया. साथ ही मानगो नगर निगम अंतर्गत स्वीप कोषांग में एक व्हाट्सएप ग्रुप जनरेट कर उसमें सभी शाखा प्रबंधक एवं गणमान्य लोगों को जोड़कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.बैठक उपनगर आयुक्त सुरेश यादव, सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल, समीर बोदरा, आकिब जावेद, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक भिलाई पहाड़ी एवं डिमना चौक के शाखा प्रबंधक, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक , नगर प्रबंधक कुणाल कुमार प्रदीप कुमार नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार कार्यालय कर्मी विनोद कुमार श्रीनिवास राव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >