मानगो : पड़ोसियों ने किया मां-बेटी पर हमला, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

मानगो : पूर्व के विवाद को लेकर मां-बेटी पर हमला, मां-बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड की मां- बेटी ने अपने पड़ोसी सुनील गौड़, सूरज गौड़,पप्पू गौड़,रौनक गौड़ ,अरुण गौड़, ढ़ाबू गौड़ व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने, कपड़ा फाड़ने और जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया. पीड़िता ने मानगो पुलिस को सूचना दी है. घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है. पीड़िता ने बताया कि उनके घर के पास एक मंदिर है. सोमवार सुबह उनकी मां अपने घर का आंगन धो रही थी. जिसका पानी बह कर मंदिर के गेट तक पहुंच गया. इसी बात को लेकर सुनील गौड़, सूरज गौड़, पप्पू गौड़, रौनक गौड़ ,अरुण गौड़, ढ़ाबू गौड़ व उसके परिवार के अन्य युवक उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगा. जब महिला ने उसका विरोध किया तो सभी लोगों ने उसे जबरन खींच कर घर से बाहर निकाला और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया. इस दौरान जब पीड़िता अपनी मां को बचाने के लिए आयी तो सभी ने मिल कर उसके साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बीच बचाव करने आये उसके जीजा और चाचा की भी पिटाई कर दी. मानगो पुलिस पहुंची और युवती और उसकी मां को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आयी. युवती की मां ने बताया कि पड़ोसी कई दिनों से परेशान कर रहे हैं. वे लोग जबरन उन लोगों की जमीन को हड़पना चाहते हैं. इस बात को लेकर वे लोग पूर्व में भी उनके साथ विवाद करते रहते है. वहीं मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की है. आवेदन के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >