Jamshedpur news. डॉ भीम आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

समानता के मुद्दों को फोकस करें सरकार : मनोज मिश्रा

Jamshedpur

news.

झारखंड में गिरती विधि व्यवस्था, शिक्षा में असमानता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस दिशा में सरकार को विशेष फोकस करने करने की जरूरत है. इसके साथ ही सरकार को महिलाओं और दलित समुदायों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और भेदभाव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए. उक्त बातें मंगलवार को जेएचआरसी संस्था द्वारा अविनाश नगर डिमना रोड मानगो में डॉ भीम आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जेएचआरसी के प्रमुख मनोज मिश्रा ने कही. इस अवसर पर सलावत महतो, किशोर वर्मा, अभिजीत चंदा, एसके बसु, जगन्नाथ मोहंथी, श्याम लाल, बी राम, संतोष कुमार, निभा शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >