Madih talal resume trainning after injury: इंजरी के बाद ट्रेनिंग पर लौटे मदीह तलाल, अगले मैच में खेलने की उम्मीद

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के अटैकिंग मिडफील्डर मदीह तलाल ने इंजरी के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के अटैकिंग मिडफील्डर मदीह तलाल ने इंजरी के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है. जांघ की चोट के कारण मदीह तलाल इलाज के लिए अपने वतन फ्रांस गये थे. इलाज के बाद वह जमशेदपुर लौट आये हैं और टीम के साथ जुड़कर हल्का अभ्यास कर रहे हैं. 2025-26 सीजन में जेएफसी ने तलाल को लगभग एक करोड़ रुपये में साइन किया है. लेकिन, शुरुआत के चार मैचों के बाद ही तलाल घायल हो गये थे. उन्होंने इस सीजन में अपना अंतिम मैच छह मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी के खिलाफ खेला था. जेएफसी के लिए उन्होंने इस सीजन चार मैचों में एक गोल किये है. वहीं, उन्होंने दो असिस्ट किये है. सूत्रों की माने तो तलाल 18 अप्रैल को कोच्चि में केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. जेएफसी के मुख्य कोच ओवन कॉयल ट्रेनिंग सेशन में खासकर तौर पर उन पर निगाह बनाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >