Jamshedpur news. मानगो : घर में लगी आग, चार लाख का नुकसान

अग्निशमन विभाग की गाड़ी एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Jamshedpur news.

मानगो थाना अंतर्गत दाइगुट्टू रोड नंबर पांच कावेरी रोड निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार को देर शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. करीब एक घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.आग लगने से सुभाष तिवारी के घर का सारा सामान जल गया. घरवालों के अनुसार छत पर पूजा रूम के अलावा कमरा है. उक्त कमरे में ही घर का सारा सामान रखा जाता है. शाम में पूजा रूम में दीया जलाया गया था. इसके बाद सभी नीचे चले आये थे. कुछ देर बाद आग पूजा रूम से बगल के कमरे में लग गयी. आग लगने से चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने पर आसपास के लोग जुट गये. इधर आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों के अनुसार रास्ते में वाहन पार्किंग और सब्जी दुकान लगाने से दमकल को लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आग की सूचना मिलने पर तुरंत हम निकल गये, लेकिन रास्ते में सड़क पर वाहन पार्क करने व दुकान लगाने के कारण विलंब हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >