मानगो: बिजली चोरी कर एमओ रहमान मैरिज हॉल में चल रहा था एसी, केस और जुर्माना

हॉल का 10 किलो का विद्युत लोड का बिजली कनेक्शन था, चोरी से 2.18 लाख रुपये का बिजली विभाग को क्षति का आकलन कर मैरिज हॉल के मालिक पर केस व 2.18 लाख रुपये जुर्माना लगाया

जमशेदपुर:

मानगो आजादनगर रोड नंबर 18 ओल्ड पुरुलिया रोड स्थिति एमओ रहमान मैरिज हॉल में बिजली मीटर बाइपास कर चोरी की बिजली से एसी चलाने का भंड़ाफोड़ हुआ है. यह भंडाफोड़ मानगो बिजली विभाग के जेइ अमीर हमजा के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को हुए औचक छापेमारी से हुआ. जेई श्री हमजा के लिखित बयान के आधार पर रहमान मैरिज हॉल के मालिक ओबैद्दुउर रहमान के खिलाफ आजादनगर थाना में बिजली चोरी की धारा लगाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया. साथ ही 2.18 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >