बिष्टुपुर : शोरूम में फायरिंग मामले में मैनेजर ने दर्ज कराया केस

बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में हुये फायरिंग मामले में शोरूम के मैनेजर गोविंदपुर यशोदानगर निवासी अमित कुमार सिंह ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

जमशेदपुर :

बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में हुये फायरिंग मामले में शोरूम के मैनेजर गोविंदपुर यशोदानगर निवासी अमित कुमार सिंह ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. शोरूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जबकि बाहर नहीं लगा है. इस कारण बदमाश की तस्वीर पुलिस को नहीं मिल पायी. शोरूम प्रबंधन के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही शोरूम का सौंदर्यीकरण किया गया है. जिस कारण शोरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सका है. मालूम हो कि बीते शनिवार की देर शाम करीब सवा सात बजे बाइक सवार बदमाश ने मारुति शोरूम में फायरिंग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >