Jamshedpur News : गोलकाटा गांव में डोभा में डूबने से अधेड़ की मौत

गोहाल पूजा के लिए डोभा से कमल का फूल लाने गया था.

पटमदा. पटमदा के कमलपुर थाना के गोलकाटा गांव में रविवार सुबह डोभा में डूबने से बिहारी कुंभकार (53 ) की मौत हो गई. वह गोहाल पूजा के लिए डोभा से कमल का फूल लाने के लिए गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव के शांति कुंभकार ने बताया कि बांदना पर्व के मौके पर रविवार को गोलकाटा के हर घर में गोरोया पूजा थी. कमल फूल लाने के लिए वह चड़काइसिनी मंदिर स्थित डोभा में गया था. डोभा के सामने में चप्पल व गंजी मिलने से लोगों को डूबने का संदेह हुआ. डोभा में खोजबीन की गयी. इस क्रम में झाड़ियों में फंसा शव बरामद हुआ. मृतक के परिवार में पत्नी व एक बेटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >