आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने महादेव

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल महासचिव के रूप में एसपी सिंह और जोनल अध्यक्ष महादेव भट्टाचार्य को चुना गया.

एसपी सिंह चुने गये महासचिव

जमशेदपुर :

आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (दक्षिण पूर्व रेलवे) का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को टाटानगर में संपन्न हुआ. इसमें नये सिरे से संगठन का विस्तार और कमेटी का गठन किया गया. इसके तहत संगठन के जोनल महासचिव के रूप में एसपी सिंह और जोनल अध्यक्ष महादेव भट्टाचार्य को चुना गया. साथ ही पुलक पाल को जोन का कोषाध्यक्ष (खजांची) चुना गया. पूरे जोन से करीब 3000 लोको पायलट दो दिनों में गहन चर्चा के बाद आने वाले समय के लिए नई जोनल कमेटी का गठन किया. इस नयी कमेटी में उपाध्यक्ष एआर नंदी, अबुल पराशर, एसके जेना, ओपी कुमार, संयुक्त सचिव एमआर निकप, एसके गावस्कर, मुरारी कुमार, कुंदन कुमार, सहायक महासचिव शिवेश विश्वास, जेके सिंह, जी बारिक, बी मिश्रा, संगठन सचिव आरके रंजन, एसके भारती, पंकज कुमार और निरंजन बागवार को चुना गया. ऑडिटर मोटरमैन एके हारा को चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >