लोकसभा चुनाव 2024: झामुमो से झारखंड की जमशेदपुर सीट के लिए समीर मोहंती का नाम लगभग तय

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए समीर मोहंती का नाम लगभग तय कर दिया है. इसकी आधिकारिक घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी.

By Guru Swarup Mishra | April 23, 2024 9:28 PM

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती का नाम लगभग तय कर दिया है. कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. जमशेदपुर में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को समीर मोहंती के साथ बैठक की. इससे पहले चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले चुनाव लड़ रही हैं. इनमें पांच लोकसभा सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं.

दुमका, गिरिडीह, राजमहल व सिंहभूम से प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पिछले दिनों दूसरी सूची जारी कर दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. राजमहल से जहां विजय हांसदा को टिकट दिया गया है, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी थी. झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कुल 14 लोकसभा सीटों पर झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले चुनाव लड़ रही हैं.

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है राजमहल व सिंहभूम सीट
लोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा सीट एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस लोकसभा सीट से विजय हांसदा को दोबारा मौका दिया है. अभी वे उस सीट से लोकसभा सांसद हैं. सिंहभूम लोकसभा सीट भी एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित है. झामुमो ने इस सीट से जोबा मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित
इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, रांची, गोड्डा, चतरा व धनबाद से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जेपी पटेल, रांची से यशस्विनी सहाय, गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. इधर, इंडिया गठबंधन के घटक दल भाकपा माले ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को, वहीं राजद ने पलामू से ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

ALSO READ: खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने दाखिल किया नामांकन

Next Article

Exit mobile version