jamshedpur news. टुइलाडुंगरी हो समाज सरना स्थल पर स्ट्रीट लाइट व डीप बोरिंग चापाकल का शिलान्यास

समाज के विकास के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक

jamshedpur news.

टुइलाडुंगरी हो समाज सरना स्थल में रविवार को स्ट्रीट लाइट व डीप बोरिंग चापाकल का शिलान्यास किया गया. इसका विधिवत शिलान्यास जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो व पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया. मौके पर सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि सरना स्थल आस्था का केंद्र है. यह आदिवासी समाज के संस्कृति व पहचान का प्रतीक है. यहां स्ट्रीट लाइट और चापाकल की व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी. वहीं पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक है. क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हमेशा बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेंगी. इस अवसर पर अध्यक्ष डीबर पूर्ति, उपाध्यक्ष वीरसिंह बोदरा, दशमी पूर्ति, सरोज, अरुण बांकिरा, उपेंद्र बनरा, बागुन हेंब्रम, मनीष बनरा, बुलंद सिंह सोय,लक्ष्मी पूर्ति, शंकर मुंदूइया,आशा, मंगल सिंह हेंब्रम, कृष्णा, सरोज बोदरा, लालमोहन जमुदा, अनिल गागराई आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >