सीतारामडेरा में स्थानीय लोगों ने संयुक्त श्रम बिल्डिंग का निर्माण को दूसरी बार रोका

विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पहले तैनात दंडाधिकारी फिर थाना प्रभारी से बात कर तीन दिनों की मांगी मोहल्लत

(फोटो गोस्वामी की)

मुख्य संवाददाता,

जमशेदपुर

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुंआ मैदान में संयुक्त श्रम बिल्डिंग निर्माण को स्थानीय लोगों ने दूसरी बार रोक दिया. लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्माण को लेकर जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान काम को रोक दिया था. उस वक्त लोगों ने खुले मैदान में नये श्रम बिल्डिंग बनाने के खिलाफ वोट बहिष्कार करने तक की घोषणा की थी. इधर, बुधवार सुबह करीब नौ बजे सीतारामडेरा स्थित श्रम कार्यालय के बगल में स्थित कुंआ मैदान में नये श्रम बिल्डिंग बनाने के लिए पहुंची एजेंसी शारदा इंटरप्राइजेज कंपनी चतरा की टीम ने जेसीबी से जैसे ही काम शुरू किया. पुन:स्थानीय लोगों ने काम बंद करा दिया. जबकि धालभूम एसडीओ ने संयुक्त श्रम बिल्डिंग के निर्माण के लिए फोर्स के साथ सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल के सहायक अभियंता गोपाल झा को बतौर दंडाधिकारी तैनात किया था. विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने दंडाधिकारी और सीतारामडेरा थाना प्रभारी से बात की. दंडाधिकारी व थाना प्रभारी ने विरोध कर रहे लोगों को कुंआ मैदान की जमीन श्रम विभाग की बताया.

क्या कहते है स्थानीय लोग

सीतारामडेरा में वर्षों से खुले कुंआ मैदान में सार्वजनिक शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमों में उपयोग स्थानीय लोग कर रहे हैं, यहां श्रम बिल्डिंग बनाना अनुचित है. विनोद कुमार सिंह, स्थानीय

श्रम विभाग के लिए सीतारामडेरा में पहले से ही बिल्डिंग बना हुआ है, उसके परिसर में काफी जमीन बचा हुआ है, वहां नया बिल्डिंग आसानी से बन सकता है, अमर कुमार पाल, स्थानीय

नया श्रम बिल्डिंग बनाने के लिए जहां शिलान्यास हुआ था,वहां छोड़कर खुले मैदान में नया श्रम बिल्डिंग बनाने का कोई तुक नहीं है.श्रम विभाग का नया फ्लैट बना, तो पांच साल से खाली है. अरुण टोप्णो, स्थानीयकोट

श्रम विभाग के जमीन पर संयुक्त श्रम भवन का निर्माण कराया जाना है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जहां भवन का निर्माण हो रहा है, उसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं वस्तु स्थिति की जानकारी वरीय पदाधिकारी दे दी गयी है.गोपाल झा, तैनात दंडाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >