हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा मजदूर, मौत

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना से परिवार में गहरा सदमा है.

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सेंट्रिंग मजदूर अरविंद महतो (33) की झुलसकर मौत हो गयी. अरविंद मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आमड़ाबेड़ा के रहने वाले थे.

रिश्तेदार के घर रहकर करता था मजदूरी

पिछले 10 वर्षों से जमशेदपुर के फदलोगोड़ा के समीप रांगाखेन्ना गांव में अपने रिश्तेदार के घर रहकर मजदूरी का काम करता था. घटना के बाद परिजन उसे टीएमएच ले जा रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद करीब डेढ़ बजे उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


अस्पताल के बाहर शोकाकुल परिजन.

पिलर के गेट के लिए कर रहा था सेंट्रिंग तभी हुआ हादसा

सोमवार को वह कुमरुम बस्ती निवासी निमाई महतो के निर्माणाधीन मकान में पिलर के गेट के लिए सेंट्रिंग कर रहा था. उसके साथ एक महिला मजदूर भी काम कर रही थी. निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री के ऊपर से हाईटेंशन बिजली तार गुजर रही है. सोमवार दोपहर करीब 12 बजे काम के दौरान अरविंद तार की चपेट में आ गया. अरविंद के चाचा नीलकमल महतो ने बताया - हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ. परिजनों के अनुसार अरविंद के पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. सूचना पर अरविंद के पिता निवारण महतो समेत कई परिजन अस्पताल पहुंचे. वह आठ दिन पूर्व ही अपने गांव से लौटा था. उसका पूरा परिवार गांव में ही रहता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >