केयू ने जारी किया बीएड, एमसीए और पीजीडीजीसी का रिजल्ट, देखें पूरी रिपोर्ट

कोल्हान विश्वविद्यालय ने विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. बीएड चतुर्थ सेमेस्टर, एमसीए तृतीय सेमेस्टर और पीजीडीजीसी परीक्षा 2024 के नतीजे जारी किए गए हैं. कई कॉलेजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, खासकर बीएड अंतिम सेमेस्टर में.

जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के परीक्षा विभाग ने विभिन्न व्यावसायिक और पेशेवर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इसके तहत बीएड चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-25), एमसीए तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (पीजीडीजीसी) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी किए गए हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी यह अधिसूचना केयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसके आते ही सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में जश्न का माहौल है.

बीएड अंतिम सेमेस्टर में कोल्हान के कॉलेजों शानदार प्रदर्शन

विभिन्न कॉलेजों के शानदार प्रदर्शन से इस बार का रिजल्ट काफी बेहतरीन रहा है. आंकड़ों के अनुसार, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के 71 विद्यार्थियों ने 'फर्स्ट डिवीजन विथ डिस्टिंक्शन' और 18 ने प्रथम श्रेणी हासिल की है. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 66 परीक्षार्थी डिस्टिंक्शन और 29 प्रथम श्रेणी में सफल रहे. इसके अलावा, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के 25 को डिस्टिंक्शन व 62 को प्रथम श्रेणी, बहरागोड़ा कॉलेज के 67 डिस्टिंक्शन, श्रीनाथ कॉलेज आदित्यपुर के 53 डिस्टिंक्शन, महिला कॉलेज चाईबासा के 55 डिस्टिंक्शन, जामिनी कांत बीएड कॉलेज के 50 तथा इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन सरायकेला के 58 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किए हैं.

एमसीए और पीजीडीजीसी में शत-प्रतिशत सफलता

बीएड के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. केयू चाईबासा के पीजी विभाग के एमसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल सभी 13 परीक्षार्थी शत-प्रतिशत सफलता के साथ उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. वहीं, जून 2026 में आयोजित पीजीडीजीसी फाइनल परीक्षा में करीम सिटी कॉलेज के 26 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन और 15 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है. इसी तरह पीजी विभाग चाईबासा के 7 विद्यार्थियों ने भी डिस्टिंक्शन हासिल किया. इस ऐतिहासिक सफलता पर केयू प्रशासन और विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >