गालूडीह: कृषि विज्ञान केंद्र दारीसाई में अपनी मांगों को लेकर तीन कर्मचारियों का धरना गुरूवार को सातवें दिन भी लगातार जारी रहा. धरना में सनातन महतो, रति सिंह और स्वपन चंद बैठे हैं. उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.
इसके कारण कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. कर्मचारियों ने कहा कि पुनर्नियुक्ति से संबंधित मांगों के समाधान को लेकर ठोस पहल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. धरना शुरू करने के बाद से केंद्र परिसर में कर्मचारियों का आंदोलन चर्चा का विषय बना हुआ है.
कर्मचारियों ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की है. मालूम हो कि मामले को लेकर मंगलवार को तीनों कर्मचारी घाटशिला विधायक से भी मिले थे. उन्होंने कृषि मंत्री से बात कर समाधान का आश्वासन दिया था. यहां 21 अगस्त से धरना जारी है. पर अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई है.
