Jamshedpur News : लॉ कॉलेज की निगरानी के लिए केयू ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के कुलपति के आदेशानुसार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सुचारू संचालन और समय-समय पर इसकी समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.

राजेश कुमार शुक्ला बने समिति के संयोजक

Jamshedpur News :

कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के कुलपति के आदेशानुसार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सुचारू संचालन और समय-समय पर इसकी समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत कुमार कर्ण के हस्ताक्षर से एक अधिसूचना जारी की गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा गठित इस पांच सदस्यीय समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता सह कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला को संयोजक बनाया गया है.

इनके अलावा समिति में सीनेट सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता लाखन मार्डी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिसिंपल-इन-चार्ज और कोल्हान विश्वविद्यालय के लीगल सेल के को-ऑर्डिनेटर को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >