कोल्हान स्तरीय प्रमंडलीय सहकारिता महासम्मेलन 23 को, चार करोड़ की परिसंपत्ति का होगा वितरण

आगामी 23 अगस्त को साकची रवींद्र भवन के प्रेक्षागृह में कोल्हान स्तरीय प्रमंडल सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह महासम्मेलन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा.

जमशेदपुर :

आगामी 23 अगस्त को साकची रवींद्र भवन के प्रेक्षागृह में कोल्हान स्तरीय प्रमंडल सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह महासम्मेलन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा. इसमें सहकारिता, कृषि, मत्स्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. महासम्मेलन में चार करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा. एक दिवसीय कोल्हान स्तरीय प्रमंडलीय सहकारिता महासम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम के अलावा कोल्हान के तीनों जिलों के लैंपस, पैक्स आदि के स्टॉल लगाये जायेंगे. महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला सहकारिता पदाधिकारी टीम के साथ जुटी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >