Jamshedpur News : पोटका में किरणोत्सव ड्राइव फॉर सिस्टर हुड हाइजीन का आयोजन

पोटका प्रखंड के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को किरणोत्सव 'ड्राइव फॉर सिस्टर हुड हाइजीन' कार्यक्रम का आयोजन.

दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय को दिया गया सैनिटरी पैड बॉक्स

Jamshedpur News :

पोटका प्रखंड के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को किरणोत्सव ”ड्राइव फॉर सिस्टर हुड हाइजीन” कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूली छात्राएं शामिल हुईं. बिष्टुपुर के रोड स्थित श्री लेदर्स और रेडियो धूम 104.8 एफएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सैनिटरी पैड के इस्तेमाल और हाइजीन के बारे में जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड बॉक्स लगाकर पैड डोनेट भी किये गये.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, शिक्षिका अनिता कुमारी, माधवी रानी और फूलकुमारी के साथ रेडियो धूम 104.8 एफएम से बुलंद इकबाल, आरजे श्वेता, अखिलेश, स्वजन विश्वास भी मौजूद रहे. किरणोत्सव ”ड्राइव फ़ॉर सिस्टर हूड हाइजीन” कार्यक्रम को तीस विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >