kinder valley school's annul sports day at jrd tata sports complex: खेलकूद में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जमशेदपुर. किंडर वैली स्कूल, मागनो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी.

जमशेदपुर. किंडर वैली स्कूल, मागनो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के दौरान स्कूल बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट व मनमोहक ड्रील प्रस्तुत करने हुए सबों का मनमोह लिया. खेलकूद के दौरान बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, बोरा रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, रिले व अन्य स्पर्धाओं का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जेएच तारापोर स्कूल खेल विभाग के प्रमुख व पूर्व राष्ट्रीय एथलीट वी अरुण कुमार मौजूद थे. मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन का विकास होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >