Khelo jharkhand sgfi archery east singhbum won : प्रिया, राहुल, प्रीतम व आलोमानी महतो ने जीते पदक

रांची के शूटिंग रेंज 3 होटवार में 11-12 अक्तूबर को राज्य स्तरीय खेलो झारखंड एसजीएफआइ तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया

जमशेदपुर. रांची के शूटिंग रेंज 3 होटवार में 11-12 अक्तूबर को राज्य स्तरीय खेलो झारखंड एसजीएफआइ तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रही. अंडर -19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में प्रिया महाली ने दो स्वर्ण एक रजत पदक अपने नाम किया. अंडर -17 इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में राहुल कर्मकार ने एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया. अंडर – 14 इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में प्रीतम महाली ने दो रजत पदक पर कब्जा जमाया. अंडर – 14 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में आलोमानी महतो ने दो कांस्य पदक हासिल किये. टीम के कोच तिलक महतो थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >