Khalsa premier league from 17th of april : खालसा प्रीमियर लीग 17 से, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

17-19 अप्रैल तक को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची (जीपीसीएस) के स्पोर्ट्स इकाई की ओर से 17-19 अप्रैल तक को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन किया जायेगा. सिख युवाओं के लिए आयोजित इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा लेगी. उक्त जानकारी साकची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने दी. प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जायेगी. टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए बलजीत संसोआ को तकनीकी निदेशक बनाया गया है. अभी तक चार टीमों ने अपनी इंट्री सुनिश्चित कर दी है. मौके पर सतबीर सिंह गोल्डू, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा और मनोहर सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.टूर्नामेंट में जमशेदपुर के अलावा पश्चिम बंगाल की टीम भी हिस्सा लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >