क्रीड़ा भारती की बैठक में खेल के विकास पर हुई चर्चा

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती मातृशक्ति की बैठक गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई. बैठक में अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती की सह मंत्री भारती ताई गणपुले बतौर

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती मातृशक्ति की बैठक गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में हुई. बैठक में अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती की सह मंत्री भारती ताई गणपुले बतौर मुुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस बैठक में भारती ताई गणपुले ने जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. शाम को उन्होंने सोनारी स्थित गुरुजात संघ का भी दौरा किया. जहां, वह कबड्डी खिलाड़ियों से रू-ब-रू हुईं. गणपुले ने क्रीड़ा भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल से चरित्र निर्माण व राष्ट्र निर्माण होता है. उन्होंने खिलाड़ियं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से वह अपना कैरियर बना सकते हैं. भारती ताई गणपुले ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुणा मिश्रा से भी मुलाकात की. मौके पर सुभाष कुमार, चंद्रशेखर व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >