Keeda Bharti Khel Mahotsav : कबड्डी में 110 टीमें व बॉक्सिंग में 180 मुक्केबाज दिखा रहे हैं दम

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की मेजबानी में शनिवार से एग्रिको मैदान में खेल महोत्सव की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की मेजबानी में शनिवार से एग्रिको मैदान में खेल महोत्सव की शुरुआत हुई. इसमें कबड्डी, बॉक्सिंग व वॉलीबॉल सहित कुल तीन खेलों का आयोजन किया जा रहा है. कबड्डी प्रतियोगिता में जिले भर की कुल 100 टीमें (बालक-बालिका) हिस्सा ले रही है. वहीं बॉक्सिंग में 180 बॉक्सर और वॉलीबॉल में 17 टीमें अपना दम दिखा रही है. खेल महोत्सव के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक इंदर अग्रवाल, क्रीड़ा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष समाजसेवी विकास सिंह, जेबीए के सचिव आनंद बिहारी दुबे, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,अजय सिन्हा, महानगर कार्यवाह रवींद्र नारायण सिंह, त्रिदेव सिंह, मुन्ना अग्रवाल, विजय वर्मा, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमरीक सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने भी शिरकत की. कबड्डी में 10 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 45 अलग-अलग भार वर्ग में स्पर्धाएं हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >