बीओआइ की सभी शाखाओं में केसीसी एनपीए ऋण समझौता दिवस आज

कई खाताधारियों के ऋण माफी करने की योजना

जमशेदपुर.

कोल्हान की सभी शाखाओं में गुरुवार को एनपीए ऋण समझौता दिवस का आयोजन किया जायेगा. इसमें बैंक द्वारा आयोजित कर काफी खाताधारियों के ऋण माफी करने की योजना है. बैंक ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाये. बैंक प्रबंधन ने बताया कि पूर्व में एनपीए होने के कारण लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सके. अब झारखंड सरकार ने दो लाख रुपये तक के केसीसी ऋण माफी की घोषणा की है. राज्य सरकार के अनुरोध पर एनपीए केसीसी धारकों को उनके बकाया पर 60 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है. साथ ही उन केसीसी धारकों को बैंक द्वारा पुनः केसीसी लोन दिया जा सकता है, ताकि वे भविष्य में केसीसी ब्याज अनुदान और ऋण माफी योजना का भविष्य में लाभ ले सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >