प्रिंस के हरफनमौला प्रदर्शन से काशीडीह की टीम जीती

जमशेदपुर. प्रिंस कुमार (40 व 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के

जमशेदपुर. प्रिंस कुमार (40 व 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने सेंट मेरीज को नौ विकेट से हराया. सेंट मेरीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में दस विकेट पर 102 रन बनाये. यश गुप्ता ने 33 और राहुल अग्रवाल ने 21 रनों की पारी खेली. प्रिंस कुमार और कुमार यश को 3-3 विकेट मिले. जवाब में काशीडीह की टीम 10.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन पर बनाकर मैच जीत लिया. प्रिंस कुमार ने 40, आनंद ने 31 और यश कुमार नने 22 रन बनाये. प्रिंस कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >