करनडीह चौक 4 घंटे रहा जाम, राहगीर परेशान

करनडीह चौक बेतरतीब पार्किंग की वजह से सोमवार को चार घंटे जाम रहा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राहगीर जाम की वजह से परेशान रहे.

जमशेदपुर:

करनडीह चौक बेतरतीब पार्किंग की वजह से सोमवार को चार घंटे जाम रहा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राहगीर जाम की वजह से परेशान रहे. सुंदरनगर और स्टेशन छोर पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गया. एलबीएसएम कॉलेज रोड और परसुडीह रोड में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई. इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यहां जाम की समस्या रोज की हो गयी है. लोगों ने कई बार करनडीह चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >