कपाली में मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान गिरा, तीन महिलाएं घायल; बाल-बाल बचे बच्चे

जमशेदपुर के कपाली में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2 स्थित मिल्लत नगर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक गिर गया. हादसे में मकान के अंदर मौजूद परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गयीं, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दो बच्चे बाल-बाल बच गये.


लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गिरी दीवार

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गयी थीं, इस कारण गिर पड़ीं. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घटना में घायल महिला हसीना बानो (62 वर्ष), उनकी बेटी नाजनीन बानो (45 वर्ष) और नातिन मुस्कान (25 वर्ष) हैं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर कपाली पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घायलों के इलाज की स्थिति के बारे में जाना. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >