Jamshedpur sports news :टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची

टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में आयोजित खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल में पहुंच गयी है.

जमशेदपुर. टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में आयोजित खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम ने गत चैंपियन गबरू टीम को छह विकेट से मात दी. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तरणदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं जुगसलाई सिंग्स एकादश और खालसा वारियर्स एकादश की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, साकची की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. रविवार को टूर्नामेंट का समापन होगा. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >