Jamshedpur News : कदमा : चोरी के 9 मोबाइल के साथ साहेबगंज व वर्धमान गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Jamshedpur News : कदमा पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले जगहों से मोबाइल की चोरी करने वाले साहेबगंज व वर्धमान गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Jamshedpur News :

कदमा पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले जगहों से मोबाइल की चोरी करने वाले साहेबगंज व वर्धमान गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में साहेबगंज के तालझरी थाना अंतर्गत महाराजपुर बाजार निवासी प्रिंस कुमार महतो, रवि कुमार के अलावे पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी तौसिफ शेख और रीतेश कुमार नोनिया शामिल है. सोमवार को केस का उद्भेदन करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को कदमा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा मोबाइल चोरी की शिकायत मिली थी. जिसके बाद कदमा बाजार में पुलिस ने मोबाइल चोरी करते एक युवक को पकड़ा. पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल बरामद किया.

पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो उसने अपने तीन अन्य साथियों का नाम बताया. जिसके बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों युवकों की निशानदेही पर पांच मोबाइल बरामद किया गया है. गिरोह के सदस्यों के पास से कुल नौ मोबाइल बरामद किया गया है. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी टीम में डीएसपी मनोज ठाकुर, कदमा थाना प्रभारी आलोक दूबे समेत कदमा थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >