वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जुस्को स्कूल साउथ पार्क में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 55 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्लबों एवं हाउस की जिम्मेदारी संभालने के लिए शपथ ली और उन्हें बैज प्रदान किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल्स डिवीजन के चीफ सेफ्टी अगम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारियां भविष्य में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रिंंसिपल मिली सिन्हा ने परिषद के सदस्यों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया.
