जुगसलाई में वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, जिंदा गोली और चापड़ के साथ शेर मोहम्मद गिरफ्तार

जुगसलाई पुलिस ने एक युवक शेर मोहम्मद को 5 जिंदा गोलियों और धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है. युवक रेलवे ब्रिज के पास आपराधिक वारदात की फिराक में था. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

जुगसलाई थाना क्षेत्र के खरकई रेलवे ब्रिज के पास से जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को 5 गोली और धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. गिरफ्तार युवक की पहचान जुगसलाई ग्वाला पट्टी निवासी शेर मोहम्मद के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बनाई टीम

जुगसलाई पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेलवे ब्रिज के पास एक युवक हथियार और चापड़ लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत टीम का गठन किया और छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. इसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. वहीं उसका साथी मो राजा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.

छानबीन के दौरान पुलिस ने शेर मोहम्मद के पास से 5 गोली और धारदार चापड़ बरामद किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >